समस्तीपुर, मार्च 13 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना परिसर में होली रामनवमी एवं ईद को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह, ने किया। बैठक में डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया गया। थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने पर्व के दौरान और सामाजिक तत्व एवं हुडदंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। बैठक में बीडीओ आलोक कुमार सिंह ,बीपीआओ राजू कुमार, हथौड़ी थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार,मुखिया नटवर कुमार राय, अशर्फी साहनी, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, मुखिया पुत्र नीतीश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.