मैनपुरी, जनवरी 12 -- नगर के क्रिश्चियन कॉलेज के खेल मैदान पर सोमवार को चतुर्थ स्व़ सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में शिवांश वॉरियर्स ने डीसीएफ इलेवन को नौ रनों से हरा कर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने स्व़ सुरेशचंद्र दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही गेंद खेलकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। डीसीएफ इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांश वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। बल्लेबाज पारस कश्यप ने 54, शोएब खान ने 26 और अंकित प्रताप सिंह ने 12 रनों की पारी खेली। डीसीएफ के आकिल मंसूरी ने चार और अनुज पाल ने तीन विकेट लिए। जीत के लिए लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.