लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- मढ़िया घाट। मैगलगंज कस्बे के संजय गुप्ता के पुत्र शिवांश गुप्ता का इंडियन नेवी (भारतीय जल सेना)में चयन हो गया है। शिवांश बचपन से ही देश सेवा में जाने का जुनून रखे थे,जो आज सफल हुआ। क्षेत्र के बरगांवा रोड निवासी शिवांश गुप्ता के बचपन में पिता का साया उठ जाने के बाद अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते अपनी शिक्षा जारी रखी। शिवांश गुप्ता के नेवी में चयन होने के बाद घर पर लोग बधाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...