विकासनगर, जनवरी 7 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। स्वयं सेवकों ने जनगीतों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक से समाज में फैली दहेज की कुप्रथा के दुष्प्रभाव को दिखाया गया। सात दिनो तक चली गतिविधियों के आधार पर शिवांक और स्वाति सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक के खिताब से नवाजे गए। लक्ष्य गीत लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, आदित्य खन्ना द्वितीय, स्वर्णिका तृतीय, क्विज में अनुराग, आरती खत्री, लविश क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.