सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- शिवहर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 4 हजार 952 महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपए अंतरण किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने 10 लाख महिला लाभुकों के खाते में 10-10 हजार प्रति लाभुक के दर से 100 करोड रुपए का अंतरण किया। जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में किया गया। जिसमें लाभुक महिलाओं के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे। कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि 10 हजार दी जा रही है। बाद में आकलन कर Rs.2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पसंद के रोजगार का लेकर पंच...