सीतामढ़ी, मई 17 -- शिवहर। साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में किया गया। जिसमें डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में कुल 10 लोगों की समस्याएँ जैसे वाहन शुल्क, सड़क, अवैध कब्ज़ा, योजना, आवास भुगतान इत्यादि संबंधित मामले सुनी गए। डीएम ने इन मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को मौखिक और पत्राचार के माध्यम से त्वरित कारवाई के निर्देश दिए। उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं लोगों के समस्याओं से जुड़े विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले के किसी भी प्रखंड से आए लोगों की समस्याएँ सुनी जाती हैं, और उनके समाधान के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जाते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.