सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- शिवहर। समृद्धि यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को शिवहर पहुंचकर जिलावासियों को 59 करोड़ की लागत वाले 103 योजनाओं का सौगात दी। सीएम ने 42 करोड़ की लागत वाले 75 योजनाओं का उद्घाटन किया। 17 करोड़ की लागत वाली 28 योजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने देकुली धाम पहुंचकर भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर का 11.89 करोड़ रूपये लागत से पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके अलावा शिवहर नगर में बुडको द्वारा नवनिर्मित कमलेश्वरी नंदन सिंह अंतरराज्यीय बस स्टैंड का भी उद्घाटन किया। उन्होने नवनिर्मित बस स्टैण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट के माध्यम से कुल 59 करोड़ रुपये की लागत से 103 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जीविका समूहों को 125 करोड़ चेक दिया : शिवहर...