सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- शिवहर। इंटरमीडिएट परीक्षा तीसरे दिन गुरुवार को जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियो में कुल 6 हजार 669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 63 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में आयोजित भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 2 हजार 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आयोजित भूगोल और बिजनेस स्टडी विषय की परीक्षा में कुल 4 हजार 389 परीक्षार्थियों में से 4 हजार 346 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वही 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दिया। नगर के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से बाहर आई छात्रा तनु कुमारी और निधि कुमारी ने बताया कि भौतिक विज्ञान विषय में पूछे गए प्रश्न सिल...