मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवसेना कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर को भगवा ध्वज और फूलमालाओं से सजाया गया तथा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शिवाजी महाराज के जयघोष के साथ हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी प्रशासक भी थे। उनके साहस, नीति और संगठन क्षमता से आज की य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.