गंगापार, फरवरी 9 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा में शिवसेना पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर मरीजों की सेवा कर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना का मूल मंत्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.