मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) की ओर से होटल क्लासिक में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं महंतों को सम्मानित किया गया। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पुजारियों से अनुरोध किया कि वह हर घर में धर्म से जुड़ी शिक्षा फैलाने और बच्चों को शंख बजाना सिखाने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करें। विपिन भटनागर, वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडेय, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, पंकज पाल, बादाम सिंह, शिबू सैनी, मधुबाला कश्यप, मयंक सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...