नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस को शिवसागर टाउन स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 20503 डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली आते समय शिवसागर टाउन स्टेशन पर 12 फरवरी से रात 9:05 बजे पहुंचेगी और वहां से 9:07 बजे चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20504 12 फरवरी से नई दिल्ली से जाते हुए रात 2:51 बजे शिवसागर टाउन पहुंचेगी और वहां से 2:53 बजे चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...