कोडरमा, अप्रैल 4 -- डोमचांच,निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में लोक आस्था और सू्र्य उपासना का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार को छठवर्तियो ने छठ घाटों पर पहला अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया। ऐतिहासिक शिवसागर तालाब सहित मथाडीह,नावाडीह,बेहराडीह, मसनोडीह, बगडो समेत प्रखंड के विभिन्न जलाशयों में संध्या को अस्त होने वाले भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की गई। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को व्रती सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन हो जाएगा। इसके बाद व्रती अन्न-जल ग्रहण कर पारण करेंगे। इस दौरन छठ घाटों पर पूजा- अर्चना और छठ माता के गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। सैकडों की संख्या में छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.