कुशीनगर, फरवरी 16 -- समउर बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिव सरेया स्थित बाबा विशेश्वर नाथ महादेव की प्राचीन मन्दिर यूपी व बिहार के दर्जनों गांव के श्रद्धालुओं ने पहुंच कर जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से मन्दिर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ता है। चौकी इंचार्ज समउर अखिलेश यादव हमराही प्रेमशंकर सिंह, राकेश प्रताप सिंह, महिला कंस्टेबल सोनी खातून आदि के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ भोर से डटे रहे। ---- बौरहवा बाबा का किया दर्शन डिबनी बंजरवा। सेवरही विकास खण्ड के पथरवां गांव में बौरहावा बाबा के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर शिवलिंग की पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चनन किया। ---- भक्तों ने पहुंच कर किया पूजन-अर्चन तमकुहीराज। तमकुहीराज के प्राचीन शिव मंदिर स...