आजमगढ़, फरवरी 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के नरौली मोहल्ला स्थित तमसा तट पर चल रहे 108 कुंडी रुद्र चंडी महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दिन में रुद्राभिषेक , पूजन, हवन और यज्ञमंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। साथ ही वे शिव महापुराण की कथा सुनकर धन्य हो रहे हैं। काशी के आचार्य पंडित अमन शुक्ला ने शिवशक्ति महायज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यज्ञ शिव शक्ति का स्वरूप है। उन्होंने कहा कि कलयुग के रुद्र विरूपाक्ष हैं। जीव कल्याण हेतु उन्होंने कहा कि मृत्युलोक में माया सदैव पीछा करती है, इसलिए भगवत भजन में मन लगाना चाहिए। अभिषेक जी महाराज ने कहा कि इस महायज्ञ का आयोजन सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है। इस कारण यज्ञ में भागीदारी कर स्वयं और धर्म की रक्षा करें । दिव्य व...