दुमका, फरवरी 17 -- जरमुंडी प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के दूसरे सोमवार को अपराह्न पांच बजे के करीब बासुकीनाथ मंदिर परिसर में प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा अनुसार मर्याद व घूंघट की रस्म अदायगी की गई। इस मौके पर मर्याद की परंपरा अनुसार घूंघट की रस्म निर्वाहन के बाद श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर- गुलाल की होली खेली। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच विभिन्न प्रकार के सूखे मेवा, लौंग, इलायची का वितरण किया गया। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन आयोजित होने वाले मर्याद व घूंघट के इस कार्यक्रम के दरम्यान बनारस निवासी मोहम्मद काजिम हुसैन ने भी विदाई की धुन छेड़कर सबों को भावुक कर दिया। इस मौके पर मंदिर के पंडा-पुरोहित समाज के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण समेत काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे। - फ़ोटो-16दुमका-62 व 63कैप्सन-घूंघट की रस्म में भाग लेते गणमान्य, अबीर-गुलाल की होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.