फतेहपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत गांव में शादी कार्यक्रम में टेट लगाते समय दो किशोरों सहित चार लोग करंट की चपेट में आ गए। उनको आनन-फानन में सीएचसी शिवली लाया गया। यहां से गंभीर हालत मे रेफर किए गए एक टेंट कर्मी की रास्ते में मौत हो गई। इससे कोहराम मचगया। प्रतापपुर उदैत गांव निवासी राजाराम राठौर की पुत्री उमा देवी की बिल्हौर थाना क्षेत्र के आलियापुर के मजरा उत्तमपुर गांव में शादी तयहुई है। बारात के स्वागत के लिए शिवली कस्बे के निराला नगर मोहल्ले के रहने वाले टेट हाउस कर्मी पच्चीस वर्षीय कार्तिक कठेरिया व इकतीस वर्षीय अंकुर वहां टेंट लगाने गए थे। वहां खड़े सोलह साल के सचिन पुत्र शिव प्रसाद व सत्रह वर्षीय आदित्य पुत्र धर्मेंद्र को गेट पकडऩे के लिए बुलाकर वहलोग गेट को सीधा कर रहे थे, इसी बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.