बोकारो, फरवरी 5 -- बोकारो ,प्रतिनिधि l कलश यात्रा के साथ सतनपुर शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना समारोह गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया l वास्तु विहार प्रोजेक्ट 5 सतनपुर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा में सिर पर कलश लेकर महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर हिस्सा लिया l यह कलश यात्रा सतनपुर शिव मंदिर से शुरू होकर सतनपुर स्थित गरगा नदी तक महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर गई l वहां पर मंदिर के पुजारी के मंत्रच्चारण के बीच मंगल कलश में विधिपूर्वक जल को भरा गया l उसके बाद महिलाएं पुनः जल से भरे हुए मंगल कलश को सिर पर रखकर वापस सतनपुर शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर जाकर एकत्रित कर दिया l जबकि शुक्रवार को नवनिर्मत शिव मंदिर में भगवान शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू कि...