मधेपुरा, फरवरी 15 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र। प्रखंड के कमलपुर मेहता टोला में शिवलिंग स्थापना को लेकर 502 कुमारी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। डॉ. सुभाष मेहता व पंकज बाबा के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा दुर्गा स्थान कमलपुर से मंडल टोला होते हुए श्रीनगर, ध्रुवपति, बाली होते हुए पुन: दुर्गा स्थान शिवालय मंदिर में कलश रखा गया। कमलपुर गांव वार्ड तीन स्थित डॉ. सुभाष मेहता द्वारा मंदिर का निर्माण किया गया है। शिवरात्रि के दिन मंदिर में शिवलिंग स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। कलश यात्रा के बाद 24 घंटा अष्टयाम हरे भोला हरे शिवा प्रारम्भ हुआ। इस दौरान गांव में भक्ति का वातावरण बना हुआ है। कलश यात्रा में पूर्व पंचायत सचिव राजेंद्र मेहता, पप्पू मेहता विशेश्वर मेहता, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश्वरी मेहता, घंटू कुमार...