मधेपुरा, फरवरी 16 -- कुमारखंड। रामनगर महेश वार्ड 8 खूंटीरही टोला में नवनिर्मित विलक्षणेश्वर महादेव शिवमंदिर में रविवार को विधि विधान से शिवलिंग की स्थापना की गयी। पंडित सुशील कुमार झा के नेतृत्व में पंडित अनिल कुमार मिश्रा, पंडित अश्वनी उपाध्याय व पंडित हिमांशु शेखर ने मुख्य यजमान शिवरतन साह व दशरथ साह को विधि विधान से पूजा अर्चना करवाने के बाद शिवलिंग स्थापना कराया। इसके बाद 24 घंटे का शिवधुन संकीर्तन अष्टयाम कार्यक्रम शुरू किया गया। मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी विश्वजीत कुमार सिंह ने शुरू किया। शिवधुन संकीर्तन में गढ़िया व बांका से आए चार मंडली द्वारा शिवधुन संकीर्तन किया जा रहा है। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, पंसस प्रतिनिधि प्रभु नारायण ठाकुर, बिट्टू कुमार, ललितेश्वर सरदार, ललन सरदार, सुरेश पासवान, जवाहर पासवान, प्रकाश पासवान, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.