मोतिहारी, जनवरी 3 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग शनिवार को बिहार के गोपालगंज पहुंच गया है। गोपालगंज के रास्ते यह मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया के लिए प्रस्थान करेगा। दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया के विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने के लिए महाबलीपुरम से 21 नवंबर को रवाना किया गया था और तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार के सीमा गोपालगंज पहुंच गया है। एक दिन विश्राम के बाद पांच जनवरी को शिवलिंग गोपालगंज के बलथरी के लिए रवाना होगा। सबसे पहले गोपालगंज के बलथरी में उसी दिन सुबह 11:00 बजे भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इसके बाद गोपालगंज के चैनपट्टी में भी शिवलिंग का स्वागत किया जाएगा।...