भभुआ, फरवरी 15 -- पेज चार की लीड खबर शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त, लगाए हर हर महादेव के नारे जिले के पहाड़ की चोटी से लेकर मैदानी भाग तक शिवालयों में की गई पूजा भजन-कीर्तन, फाग गीत गाए गए, अबीर-गुलाल भी उड़ाए जाते रहे भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में महाशिवरात्रि पर्व रविवार को शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की गई। जिले के अमांव के दयाल नाथ महादेव मंदिर, जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जागेश्वर नाथ, बुढ़वा महादेव, वीरेश्वर महादेव, नर्वदेश्वर महादेव, सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव, अर्धनारीश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, त्रिलोकीनाथ महादेव, डाकेश्वर महादेव, देवी जी मंदिर, मंुडेश्वरी धाम, बड़वा पहाड़ी, हरसुब्रम्ह धाम, पुलिस लाइन, सदर अस्पताल आदि शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई...