मुंगेर, जुलाई 26 -- तारापुर/आरगंज,निज संवाददाता। सावन मास की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ शुक्रवार को उमड़ पड़ी। बोलबम, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवरिये बढ़ जा रहे थे। हल्की बारिश के बीच सुहावने मौसम से कांवरियों को राहत मिली। कांवरियों के जत्थे के साथ बच्चे भी देवघर जा रहे थे। शुक्रवार की शाम हावड़ा के 40 कांवरियों का जत्था रावणेश्वर ज्योतिलिंर्ग की आकृति के साथ देवघर जा रहे थे। रवण के द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक की आकृति को एलईडी बल्वों से सजाया गया था। मार्ग में यह आकर्षण का केन्द्र रहा। कांवरियों ने बताया कि इस कांवर का वजन 65 किलो है। इधर शुक्रवार की सुबह से देर शाम तक कांवरिया मार्ग में शिवभक्तों का चलना जारी रहा। पूरा कांवरिया पथ केसरिया रंग से पटा रहा। मौसम दिनभर सुहावना रहने से कांवरियों में उत्साह दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.