मोतिहारी, जनवरी 29 -- तेतरिया। मधुआहावृत ब्रह्म स्थान के पास शिवराम,जानकी, राधे श्याम कृष्ण मंदिर में गुरुवार को राम-जानकी, राधाकृष्ण, विश्वकर्मा जी, हनुमान जी, शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा आचार्य पंडित सत्यम झा ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया। यजमान मुखिया सिया संदरी देवी, शिक्षक मनोज कुमार यादव थे। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए महिलाओं, पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्राण-प्रतिष्ठा के सहयोग में पंडित सुनील झा, संतोष झा, अभिषेक झा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...