जौनपुर, फरवरी 7 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद नगर की पुलिस चौकी स्थित नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को विधि विधान के साथ नर्मदेश्वर महाराज के शिवलिंग और शनिदेव मूर्ति की स्थापना की गई। इससे पहले कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।‌ पुलिस चौकी से निकली शोभायात्रा में मुख्य यजमान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक और थाने के पुलिसकर्मी समेत नगर के प्रबुद्ध जन शामिल रहे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुलिस चौकी में नवनिर्मित मंदिर पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद आरती हुई। इस मौके पर ...