भभुआ, दिसम्बर 5 -- भभुआ। सदर अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में 70 दिव्यांगजनों की चिकित्सक द्वारा जांच की गई। डॉ. शितेश कुमार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि उनके विभिन्न शारीरिक अंगों की दिव्यांगता की जांच की गई। उनके आवेदन और जांच के आधार पर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जाएगा। इसको लेकर सभी को जानकारी दी गई है। शिविर में दिव्यांगजनों के साथ उनके परिजन भी आए थे। फोटो- 05 दिसंबर भभुआ- 14 कैप्शन- सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को जांच कराने के लिए शिविर में आए दिव्यांगजन। प्रदेश अध्यक्ष के अवर सचिव बनने पर हर्ष भभुआ। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पाण्डेय को सचिवालय सेवा में अवर सचिव बनाए जाने पर संघ की जिला इकाई ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वह कुशल व्यवहारिक एव...