लखनऊ, जनवरी 7 -- मोहान रोड स्थित शिवरी कूड़ा प्लांट के पास बुधवार देर शाम प्लांट में लगी पोकलैंड मशीन के ऑपरेटर को मशीन से डीजल चोरी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। कार्यदायी संस्था की गश्ती टीम ने 50 लीटर डीजल भी बरामद किया। ऑपरेटर को पुलिस के हवाले कर दिया। भूमि ग्रीन एनर्जी लखनऊ यूनिट के उप महाप्रबंधक शंभू राज पवार के अनुसार गश्ती दल ने देखा कि कूड़ा निस्तारण में लगी पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर मशीन के टैंक से पाइप के जरिए प्लास्टिक कैन में डीजल चोरी कर रहा था। आरोपी की पहचान फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नैनी अहिबा गांव निवासी बलराम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से करीब 50 लीटर डीजल और चोरी में इस्तेमाल किया गया पाइप बरामद किया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया आरोपी को बरामद डीजल के साथ थाने लाया गया, जहां डीजल को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.