हजारीबाग, फरवरी 11 -- चरही, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चरही शिव मंदिर, मंडा टांड़ प्रांगण में शिवरात्रि को लेकर बुधवार को थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में पूजा कमेटियों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। साथ ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देश के बारे में बतलाया गया। इसके अलावा पूजा में डीजे और शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों कि बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। किसी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दे। बैठक में चरही शिव मंदिर के पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.