उरई, फरवरी 14 -- आटा(उरई)। संवाददाता शिवरात्रि पर्व से ठीक पहले संदी गांव स्थित ऐतिहासिक महापातालेश्वर मंदिर के नाम परिवर्तन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मामला तब तूल पकड़ गया जब मंदिर परिसर में महापातालेश्वर की जगह गुप्तेश्वर पातालेश्वर धाम लिख दिया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मंदिर के नाम को लेकर गांव में चल रहे मतभेद ने देखते ही देखते तनाव का रूप ले लिया। एक पक्ष का कहना था कि मंदिर का पारंपरिक और ऐतिहासिक नाम महापातालेश्वर ही है। इसे बदलना अनुचित है। वहीं दूसरे गुट के गुप्तेश्वर पातालेश्वर धाम लिखवाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। शिवरात्रि जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व से पहले इस मुद्दे ने ग्रामीणों के बीच असहमति बढ़ा दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कालपी मनोज कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.