अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, संवाददाता। शहर में जाम की समस्या को लेकर अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक इंदिरा मार्केट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने की। बैठक में रामघाट रोड पर पुल व सड़क निर्माण के चलते बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई गई। भूपेंद्र वार्ष्णेय ने ट्रैफिक कर्मियों की संख्या बढ़ाने और ई-रिक्शा व ई-बसों का रूट डायवर्ट करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष विशाल भगत ने वैष्णो कंपाउंड के सामने अवैध पार्किंग से लग रहे जाम का मुद्दा उठाया। युवा महानगर अध्यक्ष धुर्वेश चंद्र वार्ष्णेय ने होली व शिवरात्रि से पहले सड़क निर्माण पूरा करने, पुराने शहर में अतिक्रमण हटाने, वन-वे व्यवस्था लागू करने और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध की मांग रखी। व्यापार मंडल ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न ...