मुंगेर, फरवरी 14 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बाबा उच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर, देवघरा में शिवरात्रि पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेला की तैयारियां तेज कर दी गई है। मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने की, जबकि टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी सहित अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मेला को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिवगंगा के समीप गोताखोरों की तैनाती, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संभावित तैनाती तथा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम क...