धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, वरीय संवाददाता विशुनपुर शिव मंदिर प्रांगण में श्रीश्री सार्वजनिक महाशिवरात्रि एवं शुभ विवाह पूजा समिति, कृष्णा क्लब की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रेम गोप ने की। बैठक में महाशिवरात्रि पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। प्रेम गोप ने बताया कि इस बार शिव बारात भव्य तरीके से निकाली जाएगी। बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े सहित काफी संख्या में लोगों को बारात शामिल किया जाएगा। बारात के साथ झांकी भी चलेगी। बैठक के दौरान ही नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष निवास गोप, सचिव अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष संजीत गोप, कोषाध्यक्ष अजीत गोप और सदस्य में रामनाथ गोप, मधु गोप, विक्की गोप, छोटू गोप, शेखर गोप, गोपाल गोप, निमाई गोप, पशुपति गोप, आशित गोप, शिबू गोप, प्रकाश गोप, निरंजन गोप, दशरथ गोप, मनोज गोप, सुधीर ठाकुर, मुकेश गोप, अंकित कुमार आ...