बांका, जनवरी 28 -- बौंसी, निज संवाददाता। देवभूमि मंदार की साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मंदार विद्यापीठ में विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन साहित्य मनीषी स्व. आनंद शंकर माधवन के 112वें जन्मोत्सव के अवसर पर किया जा रहा है। यह कवि सम्मेलन तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदार विद्यापीठ के अध्यक्ष अरविंदाक्षण मडम्बत ने बताया कि संस्थान के संस्थापक स्व. आनंद शंकर माधवन की जयंती के अवसर पर 13 फरवरी को माधवन साहित्य परिचर्चा, सम्मान एवं संस्करण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी अवसर पर आनंद शंकर माधवन साहित्य रत्न पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा। कवि सम्मेलन में देश-विदेश से पधारे अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी काव्य प्रस्तुतिय...