गिरडीह, फरवरी 17 -- बगोदर। शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना एक परिवार को महंगा पड़ गया है। बंद घर का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने नगदी सहित हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव की है। घटना को अंजाम रविवार को रात में दी गई है। बताया जाता है कि गांव स्थित शिव मंदिर में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए राजेश सिंह का परिवार गया हुआ था। घर में ताला बंद था, लेकिन नवनिर्मित घर के खिड़की को ईट के सहारे बंद किया गया था। बताया जाता है कि चोरों ने खिड़की के ईट को धकेल दिया। जिससे ईट गिर गया और फिर खिड़की के सहारे घर में घुसकर साढ़े सात हजार रुपए नगद, चांदी का एक जोड़ा पायल सहित अन्य संपत्ति की चोरी कर ली गई। शिवरात्रि महोत्सव समाप्त होने के बाद परिजन जब ...