जामताड़ा, जनवरी 16 -- शिवरात्रि महोत्सव को लेकर देवलेश्वर मंदिर कमेटी की बैठक नाला, प्रतिनिधि शिवरात्रि महोत्सव को लेकर देवलेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। पर्व के दौरान धार्मिक अनुष्ठान का प्रचार-प्रसार, प्रचार रथ निकालने, कोष संग्रह करने आदि महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श किया गया। पर्व की तैयारियों को लेकर कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे गए। ज्ञात हो कि इस वर्ष भव्य तरीके से शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाना है तथा शिव बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। चार दिवसीय भजन-कीर्तन लोकगीत, बाउल अनुष्ठान में झारखंड और पश्चिम बंगाल से पहुंचने वाले शिल्पियों के ठहरने, विशेष कर श्रोता भक्तों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, पंडाल तथा पेयजल आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी...