गुमला, फरवरी 13 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड के सिरकोट में शिवरात्रि पूजा के उपलक्ष्य में तीन दिनी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा सिरकोट टोंगरी से शुरू होकर मुख्य पथ होते हुए घोड़ा टांगर स्थित घुड़घुड़ चुवा तालाब तक पहुंचा। जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्र कर के साथ कलश में जलभरी कराई गई। कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचा। जहां पूजन पाठ प्रसाद वितरण किया गया। पूजा समिति के धन कुंवर साहू और कृष्णा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 फरवरी को मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक होगा। साथ ही 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रधालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.