बागेश्वर, फरवरी 15 -- बागनाथ मंदिर परिर में सीनियर सिटीजन और खीम सिंह मोहन सिंह अल्मोड़ा द्वारा महा शिवरात्रि के अवसर पर साबूदाने की खीर के भंडारे का आयोजन किया है। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल, बाला दत्त तिवारी, हरीश सोनी, सुंदर सिंह परिहार, केशवानंद जोशी, इंद्र सिंह परिहार आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...