बांका, फरवरी 16 -- बांका, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर बांका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में नजर आया। दिनभर इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही सड़क दुर्घटना, डॉग बाइट और जहरीला पदार्थ खाने के मामलों में लगातार मरीज पहुंचते रहे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. उस्मान घनी ने बताया कि सभी मरीजों का बारी-बारी से उपचार किया गया। इसी बीच दोपहर बाद एक्स-रे मशीन खराब हो जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों में फ्रैक्चर की आशंका को देखते हुए एक्स-रे जांच की जरूरत थी, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। कई मरीज और उनके परिजन घंटों मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे, परंतु जांच नहीं हो पाने पर 32 मरीज बिना एक्स-रे कराए ही लौट गए। देर शाम तक सड़क हादसों में घायल मरीजों का आना...