संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयकारे से जयकारे से गूंजते रहे। सबसे अधिक भीड़ महाभारत कालीन तामेश्वरनाथ मंदिर में हुई। यहां देर रात से ही पूजन अभिषेक शुरू हो गया। वहीं जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी भोर से अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। खलीलाबाद के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। निराजल व्रत रख महिलाओं ने अपने सुहाग के दीर्घायु, परिवार की कुशलता की कामना की। कुंवारी कन्याओं सुंदर वर प्राप्त करने की कामना से व्रत रखा। शाम के समय भी पूजन किया। तामेश्वरनाथ मंदिर पर शनिवार की रात होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ आने लगी। यहां पर गैर जिलों से भी बसों व अन्य साधनों से लोग जलाभिषेक के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.