पाकुड़, फरवरी 16 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान दूध और जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वातावरण हर-हर महादेव और शिव भजनों से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा हिरणपुर शिवमय हो उठा। कई शिवालयों में शाम के समय भगवान शिव और माता पार्वती का सांकेतिक विवाह भी रचाया गया तथा विशेष श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के तेतुलिया स्थित शिव मंदिर और धरनीपहाड़ में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.