बदायूं, जुलाई 23 -- बदायूं, हिटी। तेरस का पर्व शिवरात्रि के रूप में मनाया जा रहा है और जिले भर में शिवालियों पर जलाभिषेक किया जा रहा है। शिवालियों पर कावड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। बुधवार को जनपद में सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवालयों पर जलाभिषेक का क्रम जारी है। शहर से देहात तक श्रद्धालु शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक कर रहे हैं और भगवान भोले को भांग धतूरा बेलपति सहित प्रसाद का भोग लगा रहे हैं। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, लाला हर प्रसाद मंदिर, सहस्त्र धाम गौरी शंकर मंदिर सहित सभी मंदिरों पर शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक चल रहा है। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवालयों पर जलाभिषेक का क्रम जारी है। बता दे कि श्रद्धालु कछला गंगा घाट से जल भरकर लाई हैं जिससे भगवान भोले का जलाभिषेक किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...