विकासनगर, जुलाई 23 -- शिवरात्रि पर बुधवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का समागम हुआ है। पछुवादून, जौनसार बावर के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि पर बाबा को जल अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस वजह से बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों में जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पौराणिक शिव मंदिर लाखामंडल, प्राचीन शिव मंदिर बाड़वाला, बूढ़ा केदारेश्वर मंदिर एनफील्ड ग्रांट में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकजुट हुए। 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। लाखामंडल के पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां श्रद्धालु कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे। श्रद्धा...