संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 941 मरीजों का इलाज किया गया। शिवरात्रि पर्व होने की वजह से मेले में कम संख्या में मरीज इलाज के लिए आए। अधिकतर लोगों ने व्रत होने की वजह से दवाओं के प्रयोग से भी परहेज किया। आयोजित मेले में त्वचा और मधुमेह रोगियों की तादाद अधिक रही। उदर और सांस के मरीजों की संख्या भी सौ के ऊपर रही। मेले में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक रही। घर के निकट चिकित्सा सुविधाएं मिलने की वजह से मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज नान कम्युनिकेबल डिजीज के रहे। जन आरोग्य मेला आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत एक ही छत के नीचे लोगों को अपने नजदीकी अस्पता...