बहराइच, फरवरी 8 -- रुपईडीहा। रविवार की दोपहर 12 बजे रुपईडीहा शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से महा शिवरात्रि मनाई जाती रही है। इसका थाने के अभिलेखों में उल्लेख है। कोई भी नया कार्य व नई परंपरा नही डाली जाएगी। ऐसे ही शासनादेश है। कार्यक्रम में कोई व्यवधान आने पर आप मुझे या प्रभारी निरीक्षक को फोन कर सकते हैं। तत्काल आपके सहयोग के लिए पुलिस पहुंच जाएगी। बाबा बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शिव बारात में सहयोग करेंगे। सीओ नानपारा के रूट पूछने पर समिति के लोगों ने बताया कि सिंघानिया मिल से चकियारोड से नगर भ्रमण करते हुए शिव बारात निकाली जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्...