आजमगढ़, फरवरी 12 -- फूलपुर, आजमगढ़। शिव उपासना का महापर्व शिवरात्रि रविवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर क्षेत्र के सभी शिवालयों में तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंदिरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई से लेकर सजावट का काम चल रहा है। क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि धाम, बुढ़िया माई मंदिर जगदीशपुर, मुंडेश्वर नाथ मंदिर, कस्बा स्थित भवानी माता मंदिर, शंकर जी तिराहा, गढ़वा बाबा समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर के कमेटियों द्वारा साफ-सफाई के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। शिवालयों में जागरण के साथ ही भजन कीर्तन संध्या, आरती भोग वितरण का कार्यक्रम भी होगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुंडेश्वर नाथ मंदिर में भव्य मेला का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...