हजारीबाग, फरवरी 13 -- इचाक, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर इचाक पुलिस द्वारा डुमरांव गांव में फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने गांव के सभी गली मोहल्ले में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से संपर्क किया और पर्व में आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। हेडक्वार्टर डीएसपी अमित कुमार और थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल एवं फ्लैग मार्च में एसआई संतोष कुमार, बिरसा टूटी एएसआई मंगल देव उरांव ,सनातन मुर्मू ,सुनील शर्मा ,सुरेश कुमार के अलावा जिला एवं ग्रामीण पुलिस बल के जवान शामिल हुए। थाना प्रभारी ने बताया की एसपी के निर्देश पर मॉक ड्रिल एवं फ्लैग मार्च निकला गया।ताकि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति कायम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...