प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- बहन के साथ महाशिवरात्रि का मेला देखने गया युवक अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसकी खोजबीन कर रही थी। गुरुवार को युवक का शव तालाब में उतराया मिला तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की छानबीन कर रही है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मकसूदन का पुरवा बाबूरायजहांपुर गांव निवासी पारसनाथ का 26 वर्षीय बेटा सौरभ मिश्रा नोएडा शहर में रहकर ड्राइवर का काम करता था। उसका परिवार भी वहीं रहता था, 13 फरवरी को अपनी बहन के साथ पैतृक गांव आया। 15 फरवरी को बूढेबाबा में आयोजित महाशिवरात्रि का मेला देखने अपनी बहन शिवानी मिश्रा के साथ गया। मेले में ही वह अचानक लापता हो गया। परिजन बुधवार को प्रधान सतीश शुक्...