सहारनपुर, जुलाई 29 -- सहारनपुर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही शिवालयों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सोमवार को शहर से देहात तक के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। शाम को मंदिर पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन करने के बाद व्रत खोला। इसके साथ ही पंचामृत से भी भोले बाबा का अभिषेक किया। कई जगहों पर रूद्राभिषेक भी किया गया। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शिवालयों और मंदिरों में पुलिस-फोर्स तैनात रही। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.