मिर्जापुर, फरवरी 7 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बौंता विशेषर गांव निवासी किसान के लाल शिवराज बिंद ने असम में छठवीं नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्ट सोलो सुपर सीनियर इवेंट में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले व प्रदेश का नाम रौशन किया है। बीते एक से पांच फरवरी तक धीमाजी टाउन के कोर्ट फील्ड में संपन्न हुई चैंपियनशिप में फेडरेशन के प्रेसीडेन्ट डा० शशिकांत जैन महासचिव डी के शर्मा चेयरमैन रमेश लोहान डाइरेक्टर गौतम सरकार ने स्वर्ण पदक प्रदान किया। पिता बनवारीलाल बिंद माता रामकली प्रधान शोभनाथ बिंद,मनोज पाठक,विद्या सरोज,दिलीप बिंद, अमलेश,पंकज,आशीष कुमार एवं ग्रामवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गाँव पहुंचने पर शिवराज बिंद का भव्य स्वागत व...