भागलपुर, फरवरी 7 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कंझिया में बीते दिनों सरस्वती पूजा देखने पहुंचे कंझिया गांव निवासी श्रवण मंडल के नाबालिग पुत्र शिवराज कुमार उर्फ युवराज की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का आरोपी सुमित कुमार ने पुलिसिया दबाव के कारण पिछले बुधवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो शिवराज की हत्या का आरोपी नाबालिग नहीं बालिग बताया जाता है। वहीं घटना के समय उसके नाबालिग होने की बात सामने आई थी। आरोपी के 19 वर्ष बालिग होने की खबर पुलिस को न्यायालय में सरेंडर करने के बाद हुई। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि शिवराज का हत्यारोपित कंझिया ग्राम निवासी सुमित कुमार सिंह बालिग है। लगातार पुलिसिया दबिश के कारण उसने न्यायालय में दो दिन पूर्व आत्मसमर्पण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.